Home Blog प्यार में लड़कियां

प्यार में लड़कियां

by Dr Shambhu Kumar Singh

प्यार में लड़कियां

प्यार में लड़कियां
अंधी होती हैं
उन्हें कुछ भी
दिखाई नहीं देता
वो केवल दिल
देखती हैं
लड़के भी होते हैं
प्यार में अंधे
पर वे आंखों को
खुली रखते हैं
दिल से
ज्यादा
देह पर
नजर गड़ाए
होते हैं
प्यार में लड़कियां
लुट जाना
पसंद करती हैं
लड़के बस
लूटना
मजा लूटना
प्यार में लड़कियां
टूट जाती हैं
लगा जाती हैं
छलांग
उफनती नदी में
और लड़के
ले कश्ती
नदी में
फेंकता है फिर
नया जाल
शायद इस बार
फंसे कोई
बड़ी मछली !
??

(इस कविता का उद्देश्य यह कहना नहीं कि लड़कियां ही प्यार करती हैं और लड़के माल की तिजारत? दरअसल जिस तरह हम आज देख रहे हैं,लड़किया ही अंततः ठगी जाती हैं। हालांकि लड़के जो प्यार करते हैं वो जान से भी ज्यादा करते हैं, पर ऐसे बहुत कम होते हैं, इसी को समझना यह कविता है!)
?
©डॉ. शंभु कुमार सिंह
30 दिसम्बर,20
पटना

Related Articles